विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: बिलासपुर के सीरखड्ड में छलांग लगाने से पहले गले मिली थीं दोनों किशोरियां, जांच के अहम सवाल जो मांग रहे हैं जवाब

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:48 AM (GMT+05:30)

बिलासपुर के सीरखड्ड पुल से कूदकर जान देने वाली दो किशोरियों के मामले में पुलिस जांच में अहम खुलासे हुए हैं। कूदने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था।

बिलासपुर के सीरखड्ड पुल से कूदकर किशोरियों ने दी थी जान (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

बिलासपुर के सीरखड्ड पुल से कूदकर किशोरियों ने दी थी जान (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. छलांग लगाने से पहले दोनों किशोरियों ने एक-दूसरे को गले लगाया

  2. घटना वाले दिन दोनों छात्राएं दो युवकों के साथ मंडी गई थीं

  3. पुलिस मोबाइल चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। घुमारवीं के सीरखड्ड पुल से छलांग लगाकर जान देने वाली बरमाणा क्षेत्र की दो किशोरियों के मामले में जांच के दौरान कई अहम पहलू सामने आए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, खड्ड में छलांग लगाने से ठीक पहले दोनों छात्राएं एक-दूसरे के गले लगी थीं।

घटना वाले दिन दोनों छात्राएं दो युवकों के साथ मंडी गई थीं। उनकी तलाश शुरू होने पर गांववासियों ने कुछ लड़कों को खोजने के लिए भेजा। इसी दौरान दोनों छात्राएं सीरखड्ड पुल के पास पहुंचीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने छलांग लगाने से पहले एक-दूसरे को गले लगाया और फिर खड्ड में कूद गईं। जांच में यह भी पता चला है कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 2:30 बजे एक छात्रा ने किसी श्रमिक का मोबाइल फोन लेकर एक लड़के से बातचीत की थी। पुलिस इस फोन काल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

साथ ही दोनों छात्राओं की मोबाइल चैट, इंस्टाग्राम अकाउंट व इंटरनेट मीडिया पर गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से पहले उनके संपर्क में रहे लोगों और बातचीत के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें। इस घटना में दोनों नाबालिग छात्राओं की जान चली गई थी।

पुलिस और प्रशासन ने तलाश अभियान चलाया था। पहले एक छात्रा का शव मिला, जबकि दूसरी का शव अगले दिन तलाशी के दौरान बरामद हुआ। बरमाणा थाना में मामला दर्ज है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

जांच के अहम सवाल जो मांग रहे जवाब

  • दोनों छात्राएं किन परिस्थितियों में घर लौटने से बचना चाहती थीं?
  • मंडी जाने का फैसला किसका था और इसकी वजह क्या थी?
  • दोपहर 2:30 बजे छात्रा ने किस लड़के से बात की और बातचीत में क्या हुआ?
  • दोनों युवकों के साथ मंडी जाने के दौरान क्या हुआ? l गांव से तलाश करने पहुंचे लड़कों को देखकर दोनों ने छलांग क्यों लगाई?
  • पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या छात्राओं ने पहले से ऐसा फैसला किया था या घटनास्थल पर अचानक यह कदम उठाया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।