किसान आंदोलन की रणनीति तैयार
जिला खेतीहर मजदूर कांग्रेस की बैठक इंदिरा कांग्रेस कार्यालय भवन बिलासपुर में अध्यक्ष रतन ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली में 23 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान रैली को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। अध्यक्ष रतन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में रैली को सफल बनाने के लिए बिलासपुर जिला से भी किसान बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
जिला खेतीहर मजदूर कांग्रेस की बैठक इंदिरा कांग्रेस कार्यालय भवन बिलासपुर में अध्यक्ष रतन ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित किसान रैली को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। अध्यक्ष रतन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में रैली को सफल बनाने के लिए बिलासपुर जिला से भी किसान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मंहगाई की मार से किसान त्रस्त हैं। केंद्र सरकार की नाकामियों से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के हितों में निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष लंभू राम, महासचिव लेख राम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संगठन सचिव वीरेंद्र ठाकुर, पंचायत प्रधान छड़ोल रेखा धीमान, मल्यावर प्रधान मधुपाल, बीडीसी सदस्य ऊषा देवी, कविता देवी, बलदेव ¨सह, दौलत राम, रोशन लाल, नंद लाल, महासचिव श्याम ¨सह परमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।