योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कटवाल
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात झंडूता मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए योजनाएं लाई जाएंगी और विकास कार्य में और
संवाद सहयोगी, झंडूता : झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात झंडूता मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए योजनाएं लाई जाएंगी और विकास कार्य में और तेजी लाई जाएगी। झंडूता से जोड़ने वाले बेहना बाला पुल का काम शुरू कर दिया है। जिसका उद्घाटन एक साल के भीतर कर दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनावों में अपने अपने बूथ पर बढ़ चढ़कर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल सके। इस अवसर पर मंडल महासचिव दिनेश चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। वह क्षेत्र में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। काग्रेस के कुछ कार्यकर्ता स्थानीय विधायक के ऊपर अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं जो तर्कसंगत नहीं है। यह नेता इस बयानबाजी से परे हटकर अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्हें यह मालूम नहीं है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक लगातार तीसरी बार चुनाव हारे हैं। स्थानीय विधायक ने अपना पूरा ध्यान विकास कार्यो पर ही केंद्रित किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, सचिव कर्म ¨सह चंदेल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सतपाल वर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य जरनैल ¨सह चंदेल, प्रकाश चंद, बाबूराम, विनोद कुमार, राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।