काले अक्षरों में लिखा जाएगा कांग्रेस सरकार का कार्यकाल : वर्मा
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य प्रध
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य प्रधान गोपालदास वर्मा ने कहा कि पांच वर्ष के दौरान प्रदेश में नियम-कानून और संविधान का राज न होकर कथित विभिन्न माफिया, अपराधों और गुंडागर्दी का राज होकर कुशासन और अप्रजातांत्रिक कृत्यों के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। इसे इतिहास के काले अक्षरों में लिखा जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में वर्मा ने कहा कि झूठ, फरेब, हेराफेरी, अपने वायदों से मुकर जाना, विरोधियों पर झूठे केस घड़ना और सत्ता का दुरुपयोग करके उन्हें विभिन्न मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया।
विरोधियों को कुचलने के लिए किसी भी हद तक जाकर उन्हें सदा के लिए चुप करना और तानाशाही तथा रजवाड़ाशाही से शासन-सता चलाना वीरभद्र ¨सह की कथित पुरानी आदत है, इसीलिए इस बार कर्मचारियों, पेंशनर्स, बेरोजगार युवक-युवतियों, श्रमिकों और समाज के अन्य वर्गो ने कर वर्तमान वीरभद्र ¨सह नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध डट कर मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सचिवालय कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों के हवाले छोड़ दिया गया है। इस कारण सरकार और मुख्यमंत्री की साख आम जन-मानस में बहुत नीचे गिरी है। जबकि दूसरी तरफ प्रोफेसर धूमल के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते ही सारे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्मा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का आंकड़ा आठ तक भी नहीं पहुंच पाएगा और भाजपा 50 प्लस का आंकड़ा पार कर प्रदेश में स्थाई सरकार बनाएगी।