कॉलेज चौक के समीप बनाया जाए रेन शेल्टर
कॉलेज चौक पर रेन शैल्टर न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगभग 20 वर्ष पहले कॉलेज चौक पर बने रेन शैल्टर को सड़क चौड़ा करने के लिए तोड़ा गया था लेकिन इतने लंबे अंतराल के बाद भी नये
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कॉलेज चौक पर रेन शेल्टर न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 20 वर्ष पहले कॉलेज चौक पर बने रेन शेल्टर को सड़क चौड़ा करने के लिए तोड़ा गया था। लेकिन इतने लंबे अंतराल के बाद भी नए रेन शेल्टर को प्रशासन आज तक अस्तित्व में नहीं ला पाया है जिससे आम जनमानस को कभी सड़क पर तो कभी लोगों की दुकानों में धूप बारिश से बचने के लिए सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में शहर के बुद्धिजीवी वर्ग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने नाराजगी दर्ज कराई है। व्यास सिविल सोसायटी, विर्श्व मानव कल्याण समिति, व्यास रक्तदाता समिति, समर्पण सामाजिक संस्था, प्रगति समाजसेवा समिति सहित सुनील गुप्ता, राज वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रत्नलाल, विनोद मिश्रा, विकास टेसू, अनिल कुमार इत्यादि ने मांग की है कि नए रेन शेल्टर को अतिशीघ्र अस्तित्व में लाया जाए। जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पडे़। यह चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है।