'अंजुरी भर आस' पुस्तक का विमोचन
हिमाचल कला भाषा एवं संस्कृति अकादमी शिमला द्वारा राज्य स्तरीय लालचन्द प्रार्थी की जयन्ती का आयोजन 3 अप्रैल को व्यास सभागार चांदपुर बिलासपुर में किया गया। इसमें पूरे राज्य से कवि एवं कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोमिला भारद्वाज
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
हिमाचल कला भाषा एवं संस्कृति अकादमी शिमला द्वारा राज्यस्तरीय लालचंद प्रार्थी की जयंती का तीन अप्रैल को व्यास सभागार चांदपुर में मनाई गई। इसमें प्रोमिला भारद्वाज महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर की अंजुरी भर आस पुस्तक का विमोचन पूर्व आइपीएस अधिकारी आइडी भंडारी ने किया। उन्होंने कहा प्रत्येक साहित्यकार को रचना कर्म करते रहना चाहिए। प्रोमिला भारद्वाज का यह दूसरा काव्य संग्रह है। इससे पूर्व स्वर लहरियां काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें