बिलासपुर से आज शिमला जाएंगे 400 कांग्रेस कार्यकर्ता
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने बताया कि 26 अगस्त को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने बताया कि 26 अगस्त को
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस एक बहुत बड़ा आंदोलन प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 अगस्त को शिमला में करने जा रही है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने बताया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस बीबी श्रीनिवास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में चौड़ा मैदान शिमला में शुरू होगा। कार्यक्रम के बाद प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एवं अन्य युवाओं को प्रदेश की सरकारी नौकरियों में दी जा रही तबज्जों को लेकर, धारा 118 के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश के लिए, प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया की सक्रियता को लेकर, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर बनाये जा रहे झूठे मुकदमों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा भी उपस्थित रहेंगे। पूरे प्रदेश से 5000 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बिलासपुर जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों से 400 युवा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।