विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस्टिवल सीजन में जांच परख कर खाएं पनीर और मिठाई, बिलासपुर में 3 सैंपल फेल; दुकानदारों को नोटिस जारी

By Amit Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 01:50 PM (IST)

बिलासपुर में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए पनीर के तीन सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हो ...और पढ़ें

बिलासपुर शहर में पनीर के सैंपल फेल हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

बिलासपुर शहर में पनीर के सैंपल फेल हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिलासपुर में पनीर के तीन सैंपल जांच में फेल।

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए।

  3. त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान।

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। फेस्टिवल सीजन में मिठाई और पनीर खरीदने से पहले जरूर जांच परख लें। नवरात्र के बीच बिलासपुर शहर में तीन मिठाई की दुकानों से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए भरे गए पनीर के सैंपल फेल पाए गए हैं। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में पनीर निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विभाग की ओर से अब इन दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और भारी जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर की ओर से समय-समय पर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत शहर की तीन मिठाई दुकानों से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। अब इन सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई है, जिसमें तीनों दुकानों के पनीर के नमूने फेल पाए गए हैं।

दुकानदारों को नोटिस जारी

पनीर के सैंपल फेल होने की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित तीनों मिठाई दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

फेस्टिवल सीजन में बढ़ती है डिमांड

गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। पनीर भी कई व्यंजनों और मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख खाद्य पदार्थ है। ऐसे समय में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की जांच से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि बाजार में बेची जा रही सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं।

बिलासपुर शहर की तीन मिठाई की दुकानों से पनीर के सैंपल जांच के लिए भरे थे, इनमें तीन सैंपल जांच लैब में फेल पाए गए हैं, उक्त दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-महेश कश्यप, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, बिलासपुर।

यह भी पढ़ें: शिमला के तारा देवी मंदिर का 350 साल पुराना इतिहास, भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं मां; नवरात्र में उमड़ी भीड़