झंडूता कॉलेज की एबीवीपी अध्यक्ष बनी कंचन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक झंडूत्ता महाविद्यालय में जिला संगठ
संवाद सहयोगी, झंडूता : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक झंडूत्ता महाविद्यालय में जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कॉलेज की कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी के रूप में तहसील संयोजक अक्षय की देखरेख में हुआ। इसमें इकाई अध्यक्ष कंचन तथा सचिव दीपांशु को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी करण, रजत पटियाल, सचिन, रोहित, यशपाल, शिवानी तथा सहसचिव की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा, निखिल डोगरा, गुरु¨वद्र ¨सह, सौरव और सवीना को दी गयी। छात्रा प्रमुख शैलजा और सहप्रमुख दीक्षा को बनाया गया। मीडिया प्रमुख दिव्य ज्योति और सहप्रमुख आशीष ठाकुर को बनाया गया। एसएफडी प्रमुख विकास नड्डा और सहप्रमुख अंकुश तथा रक्तदान प्रमुख विशाल को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रमुख गौरव शर्मा को बनाया गया। वाणिज्य संकाय प्रमुख अशोक तथा कला संकाय प्रमुख संजीव तथा सहप्रमुख प्रवीण को बनाया गया। जिला संगठन मंत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनूप ठाकुर तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।