आशीष बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
युवा नेता आशीष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। आशीष ठाकुर ने विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ध
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : युवा नेता आशीष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे। आशीष ठाकुर का राजनीतिक सफर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन से शुरू हुआ है। सबसे पहले उन्हें जिला प्रभारी नियुक्त किया गया था। उसके बाद सदर युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेवारी मिली थी। उसके बाद लोकसभा सचिव, फिर लोकसभा महासचिव और अब उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को वोट बैंक के लिए ठगने का काम करती आई है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। अब लोग भाजपा के जुमलों से परेशान आ गए हैं। प्रदेश की चारों लोकसभा की सीटें कांग्रेस के पक्ष में आएंगी।