हिमाचल के बिलासपुर में HRTC बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
घुमारवीं में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से मौत ...और पढ़ें
-1794406379232_m.webp)
HRTC बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत। फोटो जागरण
HighLights
घुमारवीं में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस ने युवक को कुचला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, क्षेत्र में शोक।
जागरण संवाददाता, घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बस अड्डा से निकलने वाली सड़क में युवक अचानक सामने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आ गया।
बस जंगलबेरी से शिमला जा रही थी। मृतक युवक की पहचान पंकज पुत्र जय सिंह निवासी हारकुकार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जबकि, दूसरी तरफ से आ रही बस की चपेट में आ गया।
इसी दौरान इलेक्ट्रिक बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से हारकुकार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।