यूथ महासचिव व रंगीला राव के भानजे समेत चार निष्कासित
सुरेंद्र जम्वाल, घुमारवीं प्रदेश कांग्रेस में भितरघातियों को निष्कासित करने का नाम रुकने क
सुरेंद्र जम्वाल, घुमारवीं
प्रदेश कांग्रेस में भितरघातियों को निष्कासित करने का नाम रुकने की बजाय दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस से चार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इन लोगों को छह साल के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर बाहर किया गया है। इनमें सुभाष ठाकुर हटवाड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं व सोनिया गांधी संगठन के जिला बिलासपुर के अध्यक्ष है। अन्य लोगों में एडवोकेट रोशन लाल भारद्वाज, रवि ठाकुर व पूर्व में मंत्री रहे रंगीला राव के भानजा कमल राव हैं। घुमारवी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर ने टिकट के लिए भी दावेदारी पेश की थी। सुभाष ठाकुर हटवाड़ वार्ड से जिला परिषद के सदस्य हैं, जो जिला में सबसे ज्यादा मतों से जीत कर विजय हुए हैं। सुभाष ठाकुर वर्तमान में हमीरपुर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के यूथ महासचिव हैं। ठाकुर की पृष्ठ भूमि भी राजनीति से ही संबंध रखती हैं। इनके पिता पूर्व में कांग्रेस सेवादल प्रमुख थे तथा 18 साल सेवादल में सेवाएं देने के उपरांत आजकल सोनिया गांधी एसोसिएशन के राज्य के अध्यक्ष हैं। उधर, सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि इसके बारे में पार्टी अध्यक्ष की ओर से सूचना जारी हुई है।