विश्व शांति महावीर महायज्ञ शुरू
संवाद सहयोगी गुशैणी बंजार उपमंडल के तहत तीर्थन घाटी के हामणी सीता राम मंदिर गुफा
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 05:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुशैणी : बंजार उपमंडल के तहत तीर्थन घाटी के हामणी सीता राम मंदिर गुफा में विश्व शांति महावीर महायज्ञ का आयोजन 12 जुलाई से शुरू किया। यह महायज्ञ मानव कल्याण के लिए पांच दिनों तक 16 जुलाई तक चलेगा। इस महायज्ञ का संचालन आचार्य देव प्रकाश वशिष्ट करेंगें। यह जानकारी आचार्य देव प्रकाश वशिष्ट ने देते हुए कहा कि यह महायज्ञ राम दरबार गुरु पुर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित हर साल किया जाता है। वशिष्ट का कहना है इस महायज्ञ राजस्थान, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के भक्त उपस्थित रहेंगे। इस महायज्ञ में जलयात्रा, कलश स्थापना, राम सम्पुट व हनुमान जाप के साथ जागरण महायज्ञ की पूजा व पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन भी होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें