हटवाड़ में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर शोर से चला हुआ है बुधवार को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी अमरनाथ नाथ धीमान हटवाड़
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर शोर से चला हुआ है। बुधवार को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी अमरनाथ नाथ धीमान हटवाड़ सेक्टर का दौरा किया और ग्राम केंद्र प्रमुख ब्रह्मदास शर्मा, पंतेहड़ा बूथ प्रधान रणजीत रणोत के साथ हटवाड़ क्षेत्र का भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अमरनाथ धीमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साह है और घर-घर जाकर नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। छह जुलाई से शुरू यह सदस्यता अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में जोरों से चला हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि हम घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा नए सदस्य बना कर पार्टी को दें। इस मौके पर उनके साथ सीताराम दीक्षा प्रोमिला पुष्पेंद्र भूपेंद्र लीला देवी विद्या देवी साथ रहे।