रोटरी क्लब ने लगाए नीम व जामुन के पौधे
रोटरी क्लब बिलासपुर ने बुधवार को महिला कल्याण केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। बुधवार को सुबह रोटरी क्लब के सदस्य बिलासपुर के महिला कल्याण केंद्र परिसर में सामूहिक रूप में पौधोरोपण किया।
फोटो
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
रोटरी क्लब बिलासपुर ने बुधवार को महिला कल्याण केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। बुधवार को सुबह रोटरी क्लब के सदस्य बिलासपुर के महिला कल्याण केंद्र परिसर में सामूहिक रूप में पौधरोपण किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र टाडू ने बताया कि रोटरी क्लब व पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाई हुई है उसी के तहत रोटरी क्लब के सदस्यों ने मिलकर लुखाट, सलावर जामुन, नीम के पौधे लगाए। भूपेंद्र टाडू ने कहा कि जिस प्रकार मौसम में बदलाव हो रहा है। यह आने वाले समय के लिए अच्छा नहीं है। इस पर्यावरण के बदलाव को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष भूपेन्द्र टाडू के साथ सचिव अनिल शर्मा, डॉ. टंडन, सुनील गुप्ता, टीसी सैनी, सुख देव शर्मा, पंकज ठाकुर, नीलम टाडू और नाथू शर्मा ने भाग लिया।