प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
बिलासपुर प्रैस क्लब के नवनिर्वाचित प्रधान अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को नई कार्याकारिणी का गठन कर दिया है। कार्याकारिणी का गठन करने के बाद अजय उपाध्याय ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आपसी समन्वय व सहयोग
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित प्रधान अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी का गठन करने के बाद अजय उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आपसी समन्वय व सहयोग से कार्य किया जाएगा। प्रेस क्लब द्वारा प्रेस भवन निर्मित करवाने के लंबित पड़े कार्य में तीव्रता लाने के लिए व्यापक प्रयास किया जाएगा। बिलासपुर की प्राचीन परंपराओं को संजोए रखने के लिए प्रेस क्लब सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेगा ताकि बिलासपुर की प्राचीन लोक संस्कृति का संवर्धन किया जा सके। प्रेस प्रवक्ता खेमराज शर्मा ने बताया कि प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी में उपायुक्त चीफ पेट्रन राकेश शर्मा संस्थापक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी पंडित, उप-प्रधान सतीश शर्मा, गीतांजलि शर्मा, महासचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष विजय चंदेल, सह-कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव अरूण चंदेल और अनुप शर्मा, सलाहकार बंशीधर शर्मा, परविद्र शर्मा, अरूण डोगरा, राजेश्वर ठाकुर, संजय शर्मा, शक्ति उपाध्याय जबकि शुभम राही और सन्नी पठानिया संगठन सचिव होंगे। अंजना शुक्ला, अंजली शर्मा, सीमा राव, अनिता, राजूसेन, विजय भारद्वाज, अभिषेक सोनी, सुभाष ठाकुर, अक्षय चंदेल, राजीव कश्यप, पंकज मिश्रा, रजनीश महाजन, विकास, सुरजीत, कश्मीर ठाकुर, विजय राज उपाध्याय कार्यकारिणी सदस्य होंगे।