बच्छरेटू में मनाई चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती
भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर की ओर से चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जयन्ती जिला के दूरदराज क्षेत्र बच्छरेटू शिव मन्दिर में से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अ
फोटो नंबर तीन
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर की ओर से चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जयंती जिला के दूरदराज क्षेत्र बच्छरेटू शिव मंदिर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने की। जबकि क्षेत्र के समाजसेवी तिलक राज शर्मा तथा भजन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ लेखक एवं संपादक सुरेंद्र मिन्हास ने किया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया जिसमें प्रकाश चन्द शर्मा ने मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की। रविंद्र कमल ने चन्द्रधर शर्मा गुलेरी पर शोध पत्र पढ़ा। विजय कुमारी सहगल ने इक दिन तू इस यात्रा पर अकेला ही निकल जाएगा, जसवंत सिंह चंदेल ने मैं नारी दुर्गा चंडी हूं, बीना वर्धन ने बड़े बुरे हुन्दे मच्छर, प्रकाश चन्द शर्मा ने भाखडे रा डैम चडेया, रविंद्र कमल चंदेल ने न लिखा अपने बारे में न कोई बखान किया, सुरेंद्र मिन्हास ने फुलक्या ओ डमरेया अज तू रजी रजी खाना, समाज सेवी एवं पूर्व सैनिक भजन सिंह ने नारी का देश के विकास में योगदान को याद दिलाया।
दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल घरवासड़ा की महिलाओं ने बीना के नेतृत्व में लोक भजन की जसोदा रानी लाल तेरा हसके नी बोलदा पर सांस्कृतिक पेशकश दी। कोसरियां महिला मंडल ने पहाड़ी भजन असां रे आओ नी गणेश नो मनाइए, महिला मंडल बडगांव डोहक ने हाथ में करंडी फूलां नाल भरदी सतगुरू नो हार पनावां कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अन्त में जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की तथा विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी दी।