Move to Jagran APP

पिकअप खाई में गिरी, दो लोग घायल

चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पुलिस थाना सदर के अंतर्गत जामली के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए व एक सुरक्षित है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:16 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:42 AM (IST)
पिकअप खाई में गिरी, दो लोग घायल
पिकअप खाई में गिरी, दो लोग घायल

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : पुलिस थाना सदर के तहत चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर जामली के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो व्यक्ति घायल हो  गए और एक सुरक्षित है।

loksabha election banner

वीरवार देर रात पिकअप सब्जी व फल लोड कर  लाहुल-स्पीति से जालंधर जा रही थी। जामली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। चालक जगमोहन निवासी जालंधर की एक बाजू टूट गई है और उसके सिर में भी चोट लगी है। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। पिकअप में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया है। पुलिस थाना सदर के प्रभारी यशवंत सिंह  ने बताया उन्हें हादसे के बारे में कोई सूचना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.