नौणी पंचायत में लगाया जाएगा हैंडपंप : सुभाष
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा व
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा व नौणी का दौरा किया। विधायक ने पंचातयों के गांवों में जाकर लोगों का आभार जताया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निपटारा किया। विधायक ने नौणी पंचायत में दो लाख रुपये विकास गतिविधियों के लिए दिए तथा एक हैंडपंप लगाने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने रघुनाथपुरा पंचायत के में विकास के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पहले विधायक ने पंचायत में स्थित मंदिर में हवन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर नौणी पंचायत प्रधान निर्मला, रघुनाथपुरा पंचायत प्रधान प्यारे लाल चौधरी, बृज लाल ठाकुर, कृष्ण लाल उपाध्याय, आशीष ढिल्लो, मदन शर्मा, जोगेंद्र राणा, सुरजीत ¨सह, अमरजीत व विश्वनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।