सदर विधायक ने जनता को किया गुमराह
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा की विस्तारक योजना के तहत शनिवार को सदर विस क्षेत्र के मंडी माणवा म
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा की विस्तारक योजना के तहत शनिवार को सदर विस क्षेत्र के मंडी माणवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपलाल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में स्थानीय विधायक ने जनता को विकास के नाम पर केवल गुमराह किया। कांग्रेस कार्यकाल में सदर विस क्षेत्र में ऐसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाने में स्थानीय विधायक नाकाम साबित हुए हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलता। केवल अपने तक ही सीमित रहे। जनप्रतिनिधि हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने सदर विस क्षेत्र में स्वास्थ्य, वन और अन्य विभागों में अभूतपूर्व विकास करवाया है। कोटखाई में छात्रा प्रकरण से सरकार की किरकिरी हुई है। रसूखदारों को बचाया जा रहा है। कानून को ताक पर रखकर किए जा रहे इस कृत्य का गुब्बार अब सड़कों पर बोल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए उम्मीद से बढ़कर परियोजनाएं स्वीकृत की, लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश सरकार इनका लाभ उठाने में असमर्थ रही है। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से देश को नई दिशा मिली है, जिससे हर प्रदेश और देशवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस बैठक में मंडल महामंत्री एवं प्रधान प्यारे लाल चौधरी, सुरजीत ¨सह, अमर जीत वार्ड सदस्य रघुनाथपुरा पंचायत, लीला देवी वार्ड सदस्य नौणी पंचायत, दौलत राम, परमानंद, बालक राम बूथ अध्यक्ष एवं उपप्रधान, जयदेव शर्मा बूथ अध्यक्ष, जोगेंद्र राणा पूर्व बीडीसी सदस्य, राजेंद्र कुमार, र¨वद्र ¨सह, मस्त राम, नंद लाल, प्रीत लाल शक्ति केंद्र प्रमुख बंदला, कश्मीर ¨सह बीएलए बंदला, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।