Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार होगा मुद्दा : रणधीर शर्मा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी नयनादेवी मंडल ने रविवार को बैठक की। इसमें प्रदेश भाजपा म

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM (IST)
पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार होगा मुद्दा : रणधीर शर्मा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी नयनादेवी मंडल ने रविवार को बैठक की। इसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री व विधायक रणधीर शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। रणधीर शर्मा ने कहा कि पंचायती राज व स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा कांग्रेस सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी। भाजपा एक पद पर एक ही उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव के लिए नयनादेवी मंडल से करीब दो सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

loksabha election banner

नयनादेवी मंडल द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। जिसका संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत राम ठाकुर को बनाया गया। हर जिला परिषद वार्ड से 3-3 प्रमुख कार्यकर्ताओं को सदस्य रखा गया। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में यह सदस्य भी प्रमुख भूमिका अदा करेंगे। समिति में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा, मंडलाध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन गंगा राम, प्रदेश परिषद सदस्य शेर ¨सह ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष अमर ¨सह ठाकुर, मंडल महामंत्री सतदेव शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनमोहन ¨सह, पूर्व बीडीसी सदस्य सावित्री ठाकुर, लक्ष्मी चंद सदस्य नियुक्त किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.