कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे अधिकारी : जागीर ¨सह
संवाद सूत्र, स्वारघाट : ¨हद मजदूर सभा जिला बिलासपुर की बैठक जिलाध्यक्ष जगीर ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता म
संवाद सूत्र, स्वारघाट : ¨हद मजदूर सभा जिला बिलासपुर की बैठक जिलाध्यक्ष जगीर ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में स्वारघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष जगीर ¨सह ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग उप मंडल नयना देवी में अधिकारियों द्वारा फील्ड कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग नयना देवी में कार्यरत कर्मचारियों बेलदार राम प्रकाश, रणजीत ¨सह, इंद्र ¨सह, बुद्धि राम, दातु राम ने प्रश्नवाचक चिह्न हटाने की मांग की है। हिंद मजदूर सभा ने विभाग से मांग की कि कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार न हो। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभा ने 22 नवंबर को लोक निर्माण विभाग उपमंडल नयना देवी को कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित अपना पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम परमार, जिला महामंत्री जगदीश कुमार शर्मा, प्रेस सचिव देवीराम शर्मा, सह सचिव सुखदेव भाटिया, कोषाध्यक्ष रूपलाल सांख्यान, हरिपाल, तुलसी राम, सुच्चा ¨सह, राजेश कुमार, प्रेमलाल, मोती राम, अमर ¨सह, अमरनाथ, राजू राम, जो¨गद्र ¨सह मौजूद रहे।