Move to Jagran APP

लीड--पार्टी नहीं सरकारी कार्यालयों के बाहर होते हैं धरने: रणधीर

-- प्रदेश भाजपा कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी ¨नदा की संवाद सहयोगी, बिलासपुर : श्री नयनादेवी विधानसभ

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 07:54 PM (IST)
लीड--पार्टी नहीं सरकारी कार्यालयों के बाहर होते हैं धरने: रणधीर

-- प्रदेश भाजपा कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी ¨नदा की

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल पर हमले की कड़ी ¨नदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना देने आए और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया। इसमें कार्यालय भवन को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को भी काफी चोटें आई हैं।

रणधीर शर्मा ने कहा कि धरने, प्रदर्शन सरकारी कार्यालयों के बाहर होते हैं न कि पार्टी कार्यालय के बाहर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी का यह जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री के बेटे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का ऐसी घटना को अंजाम देना अति ¨नदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों से ही हुआ है। अभी तक तो ये भाजपा नेताओं पर सिर्फ झूठे मुकदमे ही बना रहे थे और अब तो इस तरह के हमले करवाने शुरू कर दिए हैं जो कि इनकी बौखलाहट का स्पष्ट प्रमाण है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस संरक्षण में इस सारी घटना को अंजाम दिया। भाजपा पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये की ¨नदा करती है।

शिमला में प्रदेश भाजपा कार्यालय दीप कमल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले पर जिला भाजपा भी उग्र हो गई है। झंडूता के विधायक रिखी राम कौंडल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सदस्य राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, जगदीश कटोच, अश्वनी डोगरा, राम कुमार, स्वदेश ठाकुर, शशि शर्मा, आशुतोष शर्मा, दौलत राम ठाकुर, ऊषा ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, सोनल शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी ¨नदा की है। उन्होंने कहा कि हमले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.