हत्या की कोशिश करने वाला देवर न्यायिक हिरासत में
ऊना : अन्य राज्य की एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्
ऊना : अन्य राज्य की एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला को उसके पति व देवर ने जान से मारने की कोशिश की थी। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत 13 अगस्त को पति व देवर ने उसके साथ मारपीट की थी। जांच के दौरान इस मामले में हत्या का प्रयास करने की धारा भी जोड़ी गई थी। इस संबंध में 16 दिसंबर को जांच अधिकारी रामकुमार पर आधारित टीम ने महिला के देवर सतिंद्र साहनी निवासी सरिया टिप्परान थाना गोविंदगंज जिला मतीहाड़ी बिहार को उसके पैतृक स्थान से गिरफ्तार कर वहा की अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को 96 घंटे का यात्रा रिमाड मंजूर किया था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ऊना में अदालत में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।