पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी की बिलासपुर इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपल
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी की बिलासपुर इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश गौतम ने की।
पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोगों को पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पटेल ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया था। देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए उनका अहम योगदान रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग, जिला अध्यक्ष राकेश गौतम व जिला महामंत्री भीम सिंह चंदेल ने भी पटेल की जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शशी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवपाल मिन्हास, अश्वनी डोगरा, महेंद्र धर्माणी, दौलत राम ठाकुर, सुभाष ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर, रजनी शर्मा, संतोष भारद्वाज, अंजू राणा, प्रेमी देवी, बृजलाल ठाकुर, नवीन शर्मा, संतोष मिश्रा, देवेश चंदेल, ओपी गर्ग, जेपी, राजू दबड़ा, राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।