अफ्रीकी देशों के लोग लेते हैं सबसे हेल्दी डाइट
एक शोध में पाया गया है कि चाड और सिएरा लियोन जैसे अफ्रीकी देशों के लोग दुनिया में सबसे हेल्दी डाइट लेते हैं। यहां के बाशिंदे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फल, सब्जी और अनाज अपने आहार में लेते हैं। वहीं, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित क्षेत्रों में दुनिया
वॉशिंगटन। एक शोध में पाया गया है कि चाड और सिएरा लियोन जैसे अफ्रीकी देशों के लोग दुनिया में सबसे हेल्दी डाइट लेते हैं। यहां के बाशिंदे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फल, सब्जी और अनाज अपने आहार में लेते हैं। वहीं, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित क्षेत्रों में दुनिया की सबसे खराब गुणवत्ता वाली डाइट है। यह खुलासा स्वास्थ्य क्षेत्र में मशहूर लेन्सेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल ने किया है। इसके लिए इसकी अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने दुनिया के 197 देशों में सर्वे किया।
ऐसे किया अध्ययन
तीन अलग डाइट पैटर्न के आधार पर अध्ययन
1. 10 हेल्दी फूड जैसे फल, सब्जी, नट्स, अंकुरित भोजन, दूध, अनाज, ओमेगा--3 आदि
2. मांसाहार, फ्लेवर्ड ड्रिंक, नमक, वसा युक्त भोजन
3. पहले और दूसरे पैटर्न का संयुक्त रूप
गुणवत्ता वाले भोजन में भारत भी पीछे
197 देशों की सूची में भारत 70वें स्थान पर है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत में पिछले 20 साल में पौष्टिक आहार के गुणवत्ता के स्तर में सुधार नहीं हुआ है।
इन देशों में सबसे हेल्दी डाइट
1.चाड
2.सिएरा लियोन
3. माली
4. गाम्बिया
5. युगांडा
6.घाना
7. आइवरी कोस्ट
8.सेनेगल
9.इजराइल
10.सोमालिया
इन देशों में खराब डाइट
1.अर्मेनिया
2. हंगरी
3.बेल्जियम
4. चेक रिपब्लिक
5. कजाकिस्तान
6.बेलास
7. अर्जेंटीना
8.तुर्कमेनिस्तान
9.मंगोलिया
10. स्लोवाकिया