ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है व्यायाम
इस शोध के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए करीब पांच हजार महिलाओं को चुना।
यह तो आपको पता ही है कि व्यायाम करने से न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी लाभ मिलता है। हाल ही में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एक नई खोज की है। इस शोध के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए करीब पांच हजार महिलाओं को चुना। इन सभी महिलाओं से नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए कहा गया। वैज्ञानिकों ने इन महिलाओं पर लगातार पांच वर्ष तक नजर रखी। इनका कुछ माह के अंतराल पर नियमित चेकअप भी होता रहा।
इन महिलाओं में से मात्र पचास महिलाओं को स्तन कैंसर संबंधी समस्या उत्पन्न हुई। शोधकर्ताओं का कहना था कि इससे पता चलता है कि
व्यायाम करना कितना फायदेमंद है। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में महिलाओं को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लेने वाली बीमारी है स्तन कैंसर। शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि हम लड़कियों और महिलाओं को व्यायाम के लिए प्रेरित करें
तो स्तन कैंसर से होने वाली मौतों का प्रतिशत काफी कम किया जा सकता है।