Move to Jagran APP

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो ये 7 चीजें जरूर खायें

आजकल का मौसम सेहत के लिहाज से उत्तम माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के मौसम में इनके सेवन से सेहत को और संवारा जा सकता है...

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2016 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 02:13 PM (IST)

1. पालक

loksabha election banner

जाड़े के मौसम मे बहुतायत से मिलने वाली पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। प्राकृतिक रूप से मिलने वाले आयरन से ब्लड की क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही जीवनीशक्ति भी बढ़ती है। यही नहीं यह विटामिन के, ए, सी और बी-2 का बढिय़ा स्रोत है। इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इसमें मिलने वाले विटामिन्स और मिनरल्स हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें मिलने वाले पोषक तत्व किसी और खाद्य पदार्थ के मुकाबले बहुत ज्यादा होते हैं। पालक के सेवन से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि खनिज तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एनीमिया से पीडि़त लोगों को पालक खाने से काफी फायदा होता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चों, बुजुर्गों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से याददाश्त भी दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनाइड्स एंटीआक्सीडेंट्स का काम करते हैं और वे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र भी मजबूत होता है। यह आंखों की रोशनी सही रखने और जोड़ों में

होने वाली तकलीफ से राहत दिलाती है। साथ ही त्वचा को रूखे होने से बचाती है।

2. सरसों का साग

गहरे हरे रंग की इन पत्तियों में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है, जबकि पोषक तत्व काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें हड्डियों को मजबूत करने वाला कैल्शियम और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाला विटामिन ए भी पाया जाता है।

3. बंदगोभी

विशेषज्ञों ने बंदगोभी को सुपरहेल्दी और बजट फ्रेंडली वेजीटेबल बताया है। कारण, यह हर जगह आसानी से मिलने वाली सब्जी है। इसमें विटामिन सी और के भी पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को सही रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। बंदगोभी में फाइबर, एंटीआक्सीडेंट्स, एंटीकारसिनोजेनिक कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। कई देशों में हुई रिसर्च से पता चला है कि

बंदगोभी में कोलेस्ट्राल को कम करने वाले, कैंसर की रोकथाम में सहायक और मधुमेह से बचाने वाले पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। बंदगोभी को पकाकर या कच्चा भी खाया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कच्चे रूप में सेवन करना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है। शोधों से पता चला है कि इसके सेवन से याददाश्त सही रखने में मदद मिलती है। कारण, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन के मौजूद होता है, जो याददाश्त को सही रखने में मदद करता है।

4. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। इसमें विटामिन ए, ई, बी और सी से भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। कई विटामिन्स की मौजूदगी के

कारण यह आंखों, त्वचा और हृदय के लिए भी लाभकारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि शिमला मिर्च के सेवन से शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं।

5. मूली

अगर आप मूली का सेवन नहीं करती हैं तो इसकेफायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगी। मूली में फाइटोकेमिकल्स नामक तत्व पाए जाते हैं जो

कैंसर की रोकथाम में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात को बैलेंस करते हुए ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल को सही रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि मधुमेह वाले लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि सर्दी और खांसी से भी यह राहत दिलाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यही कारण है कि वैज्ञानिक इसे नेचुरल क्लेंजर भी कहते हैं। यह दांतों और हड्डियों को भी मजबूत करती है।

6. चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हाई ब्लडप्रेशर को सही रखने में मदद करता है। साथ ही ब्लड को साफ करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह हृदय से संबंधित समस्याओं में काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी-1, बी-2 और सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है।

7. अमरूद

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य फल होने के

कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है किसंतरे के मुकाबले अमरूद में पांच गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमरूद में ल्यूटिन, पोटैशियम, साल्यूबल डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि भी पाया जाता है। अगर आप स्लिम होना चाहती हैं तो एक अमरूद का रोज सेवन करें। कारण, इसमें कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए यह एक बेहतरीन फल है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम से मसल्स और नव्र्स को आराम मिलता है। यही कारण है कि यह तनाव से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

एंटी कैंसर और एंटी ट्यूमर गुणों से भरपूर इसके सेवन से कैंसर के सेल्स मर जाते हैं। यह कई प्रकार के कैंसर से बचाव करता है। इसमें फाइबर और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है, जो कि त्वचा पर असमय पडऩे वाली झुर्रियों से बचाव में मदद करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इसके सेवन से शरीर में पोटैशियम और सोडियम का संतुलन बना रहता है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद करता है।

शालिनी सिंह

READ: सर्दियों में खाएंगे हरा धनिया तो होंगे ये फायदे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.