Move to Jagran APP

अस्थमा से निजात दिलाएगा गट बैक्टीरिया

अस्थमा पीड़ि़त बच्चों में गट बैक्टीरिया का प्रभाव प्रतिकूल हो जाता है। इस परिस्थिति में बैक्टीरिया का इम्यून रिस्पांस ही बदल जाता है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 14 Oct 2016 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 02:08 PM (IST)
अस्थमा से निजात दिलाएगा गट बैक्टीरिया

लंदन, प्रेट्र। आने वाले कुछ वर्षों में अस्थमा का सही तरीके से इलाज करना संभव हो सकेगा। ब्रिटिश शोधकर्ताओं के ताजा अध्ययन में अस्थमा से निपटने में विभिन्न तरह के गट बैक्टीरिया (आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया) मददगार पाए गए हैं। अस्थमा पीड़ि़त बच्चों में गट बैक्टीरिया का प्रभाव प्रतिकूल हो जाता है। इस परिस्थिति में बैक्टीरिया का इम्यून रिस्पांस ही बदल जाता है। इसके अलावा संतान में अस्थमा और एलर्जी की समस्या में मां का इम्यून (प्रतिरक्षण प्रणाली) सुरक्षा चक्र भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वीडन के विशेषषज्ञों ने बताया, गट बैक्टीरिया में विविधता म्यूकस मेंब्रेन की इम्यून डिफेंस को मजबूत करता है। अस्थमा और एलर्जी के शिकार बच्चों के आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया में इसका अभाव पाया गया। साथ ही एंटीबॉडीज में कमी दर्ज की गई है। मालूम हो कि एंटीबॉडीज की मौजूदगी से बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण का खतरा काफी कम रहता है।

loksabha election banner

READ: अस्थमा में वरदान साबित हो सकती है नई दवा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.