भक्ति के साथ शक्ति भी बढ़ाता है व्रत
सप्ताह में एक दिन व्रत रखना हमारे स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी होता है। क्या आप जानते हैं कि व्रत रखने के लिये क्या-क्या लाभ होते हैं।
भगवान में आस्था रखने वाले लोग बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान का व्रत रखते हैं। धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का मानना है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में सुख समृद्धि भी आती है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मानते हैं कि सप्ताह में एक दिन व्रत रखना हमारे स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी होता है। क्या आप जानते हैं कि व्रत रखने के लिये क्या-क्या लाभ होते हैं।
1. व्रत रखने से शरीर का फैट बर्र्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है जिससे चर्बी तेजी से गलती है।
2. व्रत रखने से आयु लंबी होती है।
3. व्रत रखने पर फैट सेल्स लैप्टन नामक हार्मोन स्त्रावित होता है। जिससे शरीर का वजन कम होने में मदद मिलती है।
4. व्रत के दौरान पोषक तत्वों को लेना जरूरी है। हमेशा याद रखें की व्रत के दौरान जो कुछ भी खायें वो पौष्टिïक हो। वसायुक्त खाद्य पदार्थो से परहेज करें।
5. व्रत रखने से नई रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं का निर्माण होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर रोगियों के लिये व्रत रखना बहुत फायदेमंद होता है जो कीमोथेरेपी ले रहे हैं।
6. व्रत रखने से शरीर की अंदरूनी गंदगी साफ होती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
7. कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि कुछ समय के लिए व्रत रखने से मेटाबॉलिक रेट में 3 से 14 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होती है। अगर वाकई ऐसा ही है तो इससे पाचन क्रिया और कैलोरी बर्न होने में कम वक्त लगेगा।
8. व्रत रखने से दिमाग स्वस्थ रहता है जिससे डिप्रेशन और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।
READ: इस रहस्यमयी स्थान पर आज भी रास रचाने आते हैं राधा-कृष्ण