बच्चों में बीमारी के जिम्मेदार नए जीन की पहचान
न्यूयॉर्क। अमेरिका में हुए एक शोध में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बीमारी के लिए जिम्मेदार नए जीन का पता लगा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंफ्लैमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) में आनुवांशिक प्रभावों पर अध्ययन के दौरान यह सफलता मिली है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस
न्यूयॉर्क। अमेरिका में हुए एक शोध में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बीमारी के लिए जिम्मेदार नए जीन का पता लगा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंफ्लैमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) में आनुवांशिक प्रभावों पर अध्ययन के दौरान यह सफलता मिली है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक इस जीन की वजह से बच्चों में गंभीर बीमारियां होती हैं। आईबीडी पेट में होने वाली बीमारी है जो बहुत पीड़ादायी होती है। बच्चों में काफी कम उम्र में होने वाली इस बीमारी को वीईओ--आईबीडी कहा जाता है। शोधकर्ताओं की टीम ने इस बीमारी से प्रभावित करीब 145 बच्चों को अध्ययन में शामिल किया था। ये चार वर्ष से कम उम्र के थे। वैज्ञानिकों को इस अध्ययन के दौरान ही प्रतिरक्षी कोशिका बी--सेल्स और टी--सेल्स को नियंत्रित करने वाले एक दुर्लभ जीन का पता चला। इसमें गड़बड़ी होने पर बच्चे बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।