Move to Jagran APP

युवक पर पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर कराया हमला, केस दर्ज

पुराना हमीदा निवासी केहर सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई नीरज व साथी बिट्टू के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उस पर चाकू से वार किया गया। जिसमें वह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:48 PM (IST)
युवक पर पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर कराया हमला, केस दर्ज
युवक पर पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर कराया हमला, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पुराना हमीदा निवासी केहर सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई नीरज व साथी बिट्टू के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उस पर चाकू से वार किया गया। जिसमें वह घायल हो गया।

loksabha election banner

केहर सिंह ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले काजल से हुई थी। इस शादी से उसे आठ साल का बेटा भी है। अब दो माह से काजल उससे अलग रह रही है और अंबाला में कपड़े की दुकान पर नौकरी करती है। यही पर उसके साथ बिट्टू नाम का युवक कार्य करता है। दो दिन पहले वह हमीदा फाटक के पास से जा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी अपने साथी बिट्टू के साथ उसे मिली। बिट्टू ने धमकी दी कि वह काजल को छोड़ दे। अब काजल उसके साथ रहेगी। यदि उसे नहीं छोड़ा, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बाद वह घर आ गया था। बाद में वह फव्वारा चौक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह स्टार्च मिल के पास पहुंचा, तो उसे बिट्टू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ फिर से रोक लिया। गाली गलौज करते हुए चाकू से उसकी छाती व पेट पर वार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बाद में उसे उठाकर ले गए और गोबिदपुरी रोड पर दुकानों के बाहर फेंककर फरार हो गए। बाद में पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में पहुंचाया। आरोप है कि यह हमला पत्नी काजल, साले नीरज, शिव कुमार के कहने पर बिट्टू ने अपने साथियों के साथ किया है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि केहर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.