कट आउट समाचार . स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी : रीटा
भावना युवती मंडल की ओर से अंबेडकर धर्मशाला में युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्ष रीटा मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रही।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भावना युवती मंडल की ओर से अंबेडकर धर्मशाला में युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्ष रीटा मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस दौरान यहां युवतियां हैंडमेड डिजाइनदार कपड़े लेकर पहुंची। समापन अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
रीटा मेहता ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करें। आज की पीढ़ी से पथ से भटक रही है। बड़ों का सम्मान करना मानों उनकी दिनचर्या का हिस्सा नहीं रहा। बहुत कम युवा ऐसे हैं जो भारतीय संस्कृति का अनुपालन कर रहे हैं। बेवजह मोबाइल में उलझे रहते हैं। किताबों से दूरी बना रखते हैं। जबकि पुस्तकों से अच्छा कोई मित्र नहीं होता। युवा सप्ताह के दौरान हर दिन अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़कियां घरों से कपड़े सिलकर लेकर आई। 12 से 19 जनवरी तक साप्ताहिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर काफी संख्या में लड़कियां उपस्थित रहीं।