पेड़ों की कटाई के भुगतने पड़ रहे भयंकर परिणाम
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पौधे लगाओ धरा बचाओ, पेड़ पौधे रहेंगे तभी जीव-जंतु जीवित रहेंगे, प
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पौधे लगाओ धरा बचाओ, पेड़ पौधे रहेंगे तभी जीव-जंतु जीवित रहेंगे, पेड़ों की संख्या बढ़ाओ ऑक्सीजन लाओ आदि स्लोगन गाकर गणपति कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गणपति कान्वेंट स्कूल में शनिवार को वन महोत्सव मनाया और इस मौके पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु कपूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव अपनी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अंधा-धुंध वृक्षों को काट रहा है, जिसके भयंकर परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी को भविष्य में भुगतने होंगे। हम सब को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। मानव की दैनिक जरूरतों के साथ साथ पौधरोपण भी एक जरूरत की तरह की हमारे जीवन में शामिल होना चाहिए। जागरूकता रैली वेद व्यास भवन से आरंभ होकर, मुख्य बाजार, शिव चौक, अग्रसेन चौक, कपाल मोचन मुख्य मार्ग, मुख्य गलियों से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर, स्लोगन बोर्ड के माध्यम से स्थानीय लोगों को वन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने स्कूल में छाया दार और फलदार पौधे लगाए। विद्यालय बच्चों ने पौधरोपण और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के सौरभ, मनीषा, अंजू, गुरमीत, योगिता, पूजा, मनिंद्र कौर आदि थे।