¨सचाई विभाग के पास नहीं खनन ठेकेदार की जानकारी
संवाद सहयोगी, रादौर : यमुना घाटों पर खनन में भारी घालमेल हो रहा है। आरटीआई के तह
संवाद सहयोगी, रादौर : यमुना घाटों पर खनन में भारी घालमेल हो रहा है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ। हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष वरयाम ¨सह ने ¨सचाई विभाग से जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी जिसमें विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खनन विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को रेत खोदने का ठेका दिया है, उस बारे में जानकारी विभाग के पास नहीं है। यह भी तर्क दिया कि खनन को पत्र लिखकर खनन ठेकेदार बारे जानकारी मांगी गई है। पत्र में ठेकेदार द्वारा यमुनानदी के पानी के बहाव को दिशा परिर्वतन करके लगाए गए बाढ़ बचाओ कार्य को भी नुकसान पहुंचाने की बात भी कही है। ¨सचाई विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ बचाव कार्यों को यदि नुकसान हुआ तो रिकवरी ठेकेदार से ली जाएगी।
जमकर हो रहा अवैध खनन
ग्रामीणों ने बताया कि जठलाना क्षेत्र में जमकर अवैध खनन हो रहा है। नियमानुसार रात के समय खनन नहंीं किया जा सकता। लेकिन यमुनानदी के घाटों पर रातदिन अवैध रूप से खनन चल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर यमुनानदी में खोदाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों से क्षेत्र की सड़कें टूट चुकी हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की। लेकिन आज तक प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में ग्रामीणों ने मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
मुख्यमंत्री को करवाया जा चुका है अवगत
23 सितंबर को हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को इस बारे एक शिकायत पत्र सौंपा गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर अवैध खनन रोकने व ओवरलोडिड वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। सीएम के आदेशों के बावजूद जिले के अधिकारियों ने इस बारे कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की मिलीभगती से अवैध खनन हो रहा है और ओवरलोड वाहन रातदिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विधायक भी कर चुके दौरा
विधायक श्याम ¨सह राणा ने कुछ समय पहले क्षेत्र के लोगों के साथ यमुनानदी के गुमथलाराव घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने पाया कि रेत के ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर घाटों से रेत उठा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से घाटों पर पत्थरों की ठोकरे लगाई गई हैं। लेकिन रेत के ठेकेदार इन पत्थरों की ठोकरों के पास से ही धड़ल्ले से रेत उठा रहे हैं। जिससे पत्थरों की ठोकरे कमजोर होकर यमुनानदी मे गिर रही है। ऐसे में यमुनानदी में बाढ़ आने पर क्षेत्र में यमुना का पानी भारी तबाही मचा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्याम¨सह राणा को मौके पर किए जा रहे अवैध खनन को दिखाया और उन्हें सच्चाई से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह मामले को लेकर सीएम से मिलेंगे और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग करेंगे। वह पूरी तरह से क्षेत्र के लोगों के साथ है। अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। लेकिन विधायक श्याम¨सह राणा के आश्वासन के बाद भी रात को अवैध खनन व ओवरलोडिड की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।