Move to Jagran APP

Yamunanagar News: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, मिट्टी की डांग गिरने से आठ लोग दबे, दो बच्चों की मौके पर मौत

Yamunanagar Latest News यमुनानगर में घर की लिपाई के लिए जा रहे चिकनी मिट्टी लेने जा रहे आठ लोग हादसे का शिकार हो गए। डांग गिरने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने लोगों को मिट्टी से निकला। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं घायलों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 05 Apr 2024 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2024 01:05 PM (IST)
Yamunanagar News: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने जा रहे आठ लोग दबे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। (Yamunanagar News) ईद के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गई पांच महिला, दो बच्चे वह एक पुरुष मिट्टी की डांग गिरने से उसके भीतर दब गए। डांग गिरने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने लोगों को मिट्टी से निकला। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई।

loksabha election banner

एक बच्चे का ट्रॉमा में चल रहा उपचार

वहीं घायलों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्चे और ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिया जा रहा है। साडोरा थाना क्षेत्र के गांव रतौली में मुस्लिम समाज की पांच महिलाएं दो बच्चे में एक पुरुष शुक्रवार की सुबह के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गांव के बाहर गए हुए थे। जब वह मिट्टी खोद रहे थे तो उनके ऊपर मिट्टी की ढंग गिर गई।

मिट्टी में दबे लोगों की निकालने का प्रायस शुरू कर दिया गया

मिट्टी में दबे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसमें सातारा 55, नसरीन 35 की मौत हो गई। जबकि मसरूफ 22, प्रवेश 13, मुस्कान 5, अफसाना 42, मंजूर हसन 32,सलमा 35 घायल हो गए।

साडोरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वही घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.