विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, यमुनानगर में आरोपी पर केस दर्ज

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:16 AM (IST)

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में नितिन नामक युवक ने इंस्टा पर दोस्ती कर 24 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, युवक ने शादी का वादा किया।

  2. आरोपी ने युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।

  3. शादी से मुकरने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय युवती के साथ नितिन नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए। बाद में जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी इंस्टा के माध्यम से रतौली निवासी नितिन के साथ जान पहचान हो गई थी। इसके बाद आपस में मिलने लगे। आरोपित नितिन ने शादी का वादा किया। उसकी बातों में विश्वास कर लिया।

10 जून को आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वह अपने साथ गांव सरावां में होटल में लेकर गया। जहां उसने गलत काम किया। इसके बाद भी तीन-चार बार आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाए। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में आरोपित ने शादी से इन्कार दिया।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।