विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की बीमारी से तनाव में थे व्यापारी, यमुनानगर सिटी थाने के बाहर निगला जहर; अस्पताल में मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:23 PM (IST)

यमुनानगर में बेटी की बीमारी से मानसिक तनाव में जूझ रहे राजकुमार (50) ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी की बीमारी से परेशान यमुनानगर के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दी।

बेटी की बीमारी से परेशान यमुनानगर के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दी।

HighLights

  1. राजकुमार ने बेटी की बीमारी से तनाव में जहरीला पदार्थ निगला।

  2. यमुनानगर सिटी थाने के बाहर हुई घटना, अस्पताल में मौत।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, शव परिजनों को सौंपा।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बेटी की बीमारी को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे न्यू हमीदा निवासी राजकुमार (50) ने देर रात थाना यमुनानगर सिटी के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हालत बिगड़ने पर उन्होंने खुद फोन कर पत्नी व बेटे को इसकी जानकारी दी। स्वजन उन्हें तुरंत स्वामी विवेकानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कलेक्शन के लिए निकले थे, थाने के बाहर बिगड़ी हालत

स्वजनों के अनुसार राजकुमार प्लाइवुड फैक्ट्री में साझेदार थे और उनकी आरा मशीन भी थी। वह कारोबार से जुड़े कलेक्शन के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी सुषमा व बेटे शिवम को फोन किया।

उन्होंने बताया कि वह अवसाद में हैं, जहरीला पदार्थ निगल लिया है और थाना यमुनानगर सिटी के बाहर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य थाने पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने उपचार किया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीबियों के मुताबिक बेटी की बीमारी के चलते राजकुमार लंबे समय से परेशान थे और मानसिक तनाव में रहते थे।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

थाना यमुनानगर सिटी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में राजकुमार द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।