बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान, ¨चता में किसान
संवाद सहयोगी, रादौर : बारिश होने से गेहूं उत्पादक किसानों को लाभ हुआ है, जबकि बारिश्
संवाद सहयोगी, रादौर : बारिश होने से गेहूं उत्पादक किसानों को लाभ हुआ है, जबकि बारिश से आलू व अन्य सब्जी की फसलों पर बुरा असर पड़ा है। पहले से ही मंदे की मार झेल रही सब्जी की फसल बरसात से खराब हो गई है।
बरसात से सबसे ज्यादा असर आलू की फसल पर पड़ा है। बारिश से कच्चे आलू की फसल बर्बाद हो गई है। दामला में बारिश के साथ ओले पड़ने से गेहूं, सरसो व सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि बारिश होने से रादौर क्षेत्र में गन्ने की छिलाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बारिश के कारण शनिवार को अधिकतर गांव में गन्ने की छिलाई का कार्य बंद रहा। गांव फतेहगढ निवासी पंच रतन लाल, सरपंच महिन्द्रपाल, गुरनाम¨सह, संजय सैनी, रमेश कुमार, श्याम¨सह आदि ने बताया कि शनिवार को तड़के से रादौर क्षेत्र में बारिश होनी शुरू हुई थी। जो दिनभर चलती रही। वह आलू की खेती करते है। अधिक बारिश के कारण आलू की फसल खराब हो गई है। इस समय कच्चे आलू की फसल चल रही है। जो बारिश से खराब हुई है। फरवरी व मार्च में आलू की फसल पक कर तैयार हो जाती है। लेकिन गैर मौसमी बारिश से रादौर क्षेत्र में आलू की फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने बताया कि यदि बारिश एक दो दिन ओर हुई तो आलू की फसल पुरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। जिससे किसानों को भारी नुक्सान होगा और किसान कर्जमंद हो जांएगे। उधर गेहूं उत्पादक किसान सुखबीर¨संह दारसी, धर्मबीर, धर्म¨सह, जस¨वदर मलखान¨सह ने बताया कि ठीक समय पर बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ मिला है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गर्मी पड़ने से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था।
दामला निवासी अनेज कांबोज ने बताया कि शनिवार की सुबह तीन बजे दामला व आसपास के क्षेत्र में लगभग आधा घंटा बरसात के साथ ओले पड़े थे। ओले पड़ने से सरसों की फसल पर आया फूल झड़ गया है, जिससे सरसों की फसल के उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा। जबकि बरसात से गन्ने की छिलाई बंद होने से मजदूर दिनभर खाली रहे। गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर इस्लाम, नदीम, अकरम, वसीम, मौहम्मद ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से रादौर क्षेत्र में गन्ने की छिलाई करने आए है। शनिवार क ो बारिश के कारण छिलाई नहीं हो पाई। यदि बरसात इसी प्रकार चलती रही तो कई दिन ओर छिलाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में उन्हें खाली बैठना पडे़गा।