हरियाणा: यमुनानगर में दीवाली की रात इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
दीवाली की रात यमुनानगर में बस स्टैंड के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ...और पढ़ें
-1794199106315_m.webp)
यमुनानगर में दीवाली की रात इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दीवाली रात यमुनानगर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में भीषण आग
लाखों रुपये का सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं हुई
दमकल ने 45 मिनट में आग पर पाया काबू
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। दिवाली की रात बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम से उठती आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले दुकान की बिजली आपूर्ति बंद करवाई और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान और गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था।
लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश के अनुसार, रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर बने गोदाम से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जुट गए और दुकान मालिक को भी सूचना दी गई। आग तेजी से फैलती देख लोगों ने तत्काल बिजली का कनेक्शन कटवाया, ताकि करंट फैलने या अन्य हादसे की आशंका न रहे। इसके बाद डायल 112 और दमकल विभाग को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। करीब 45 मिनट तक चले अभियान के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से हादसे की जांच की जा रही है।