विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक कॉल और अकाउंट खाली! यमुनानगर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड, युवक से लाखों की ठगी

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:08 AM (IST)

यमुनानगर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 24 हजार रुपये की साइबर ...और पढ़ें

बैंक कर्मचारी बन लगाया लाखों का चूना।

बैंक कर्मचारी बन लगाया लाखों का चूना।

HighLights

  1. यमुनानगर में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी

  2. हनी शर्मा से 1 लाख 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई

  3. ठग ने एक्सिस बैंक कर्मचारी बनकर कार्ड डिटेल्स लीं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब हरियाणा के यमुनानगर जिले में का एक नया मामला सामने आया है, जहां क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए गए।

आपने देखा ही होगा कि किसी को बैंक कर्मचारी बनकर तो किसी के कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर ठग लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। इसी तरह की ठगी गांव मलिक रायपुर निवासी हनी शर्मा के साथ हुई।

1 लाख 24 हजार की हुई ठगी

हनी शर्मा से एक लाख 24 हजार रुपये ठगे गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। हनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है।

वीरवार को अनजान नंबर से काल आया। काल करने वाले स्वयं को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा। फिर बातों में उलझा लिया। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा दिया।

उसकी बातों में आकर कार्ड की डिटेल दी। जिसके बाद कार्ड से अलग-अलग कर एक लाख 24 हजार रुपये साफ हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर यह पता लगा। जिस नंबर से काल आई थी। उससे भी संपर्क नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, आलू के उन्नत बीज भी उपलब्ध