विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamunanagar Crime: सूने घर व दुकानों को निशाना बना रहे चोर, हर रोज हो रही वारदात

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 19 Jan 2023 05:56 PM (IST)

चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सूने घर व दुकानें इस समय चोरों के निशाने पर हैं। हर रोज ...और पढ़ें

सूने घर व दुकानों को निशाना बना रहे चोर, हर रोज हो रही वारदात
सूने घर व दुकानों को निशाना बना रहे चोर, हर रोज हो रही वारदात

यमुनानगर, जागरण संवाददाता : चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सूने घर व दुकानें इस समय चोरों के निशाने पर हैं। हर रोज तीन से चार जगहों पर वारदात हो रही है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। साथ ही पुलिस के प्रति भी रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित गश्त हो तो यह वारदात रुक सकती है।

यहां पर हुई वारदात

कृष्णा कालोनी निवासी राहुल की हरजाई टाइल्स के नाम से कन्हैया साहिब चौक आदर्शनगर में दुकान है। वह दोपहर को दुकान पर था। तभी एक व्यक्ति आया। उसने एल्वो टी की मांग की। जैसे ही राहुल बेसमेंट में बने गोदाम से एल्बो लेकर वापस लौटा तो वह व्यक्ति चला गया था। गल्ला चेक किया तो उसमें से एक लाख रुपये गायब था। यह पैसा पेमेंट के लिए घर से लेकर आया था। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। इसी तरह से फर्कपुर निवासी दविंद्र कुमार का एलईडी, टीवी व एसी की रिपेयर का कार्य है। उसने आइटीआइ के पास आफिस बना रखा है।

वह कार्यालय पर आया तो उसका एल्युमिनियम दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से तीन एलईडी, चार एसी कंप्रेसर, कापर पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस मामले में भी मौका मुआयना कर गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

आंगनबाड़ी केंद्र से दो क्विंटल गेहूं चोरी

रामगढ़ माजरा निवासी संतोष देवी ने बताया कि गांव के ही सरकारी स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र है। जिसमें वह बतौर वर्कर तैनात है। सुबह वह केंद्र पर पहुंची तो केंद्र का ताला टूटा हुआ था। अंदर से दो क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल व 50 किलो गेहूं का आटा गायब मिला। बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं गाबा अस्पताल के पास रहने वाली गीता ने बताया कि वह अपनी झुग्गी में सो रही थी। झुग्गी में ही लोहे का बक्सा रखा हुआ था। सुबह वह उठी तो बक्से का ताला टूटा हुआ था। उसमें से 20 हजार रुपये की नकदी व अन्य जेवरात चोरी कर लिए गए थे। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।