सफाई कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च, ज्ञापन सौंपा
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच दिन से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी शनिवार को सड़क
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच दिन से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी शनिवार को सड़क पर उतर आए। ¨डगमैन कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन दिया। उन्होंने विधायक से मांग की है कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए। विधायक ने कर्मचारियों को इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया।
डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारी शहर की सब्जी मंडी में इक्ट्ठा हुए। 100 से अधिक सफाई कर्मचारी प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए मॉडल टाऊन में दशहरा ग्राउंड के निकट विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अरोड़ा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों के प्रधान नरेश वाल्मीकि, तिलक, नितिन, मंसा राम, ¨रकू व राजेश ने बताया विधायक को बताया कि उन्हें ¨डगमैन कंपनी ने आठ माह पहले सफाई कर्मचारी रखा था। वे तब से अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं। उनके काम से नगर निगम के सभी पार्षद संतुष्ट भी हैं। फिर भी उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से उन्हें अपने परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। सभी सफाई कर्मचारियों पर हजारों रुपये का कर्जा चढ़ गया है। बड़ी मुश्किल से उधार लेकर परिवार का खर्च चला रहे हैं। बच्चों का शैक्षणिक सत्र खत्म हो रहा है, इसलिए स्कूलों में दो माह की फीस एक साथ मांग रहे हैं। अगले माह बच्चों के दाखिले भी कराने हैं। नगर निगम के अधिकारी उनका वेतन देने में उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इसलिए शहर के विधायक होने के नाते आप कर्मचारियों का वेतन दिलाएं, ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण आराम से कर सकें।
बढ़ते जा रहे कचरे
उधर, सफाई कर्मचारियों के पांच दिन से हड़ताल पर रहने से शहर में हर जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। हालांकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई करने में लगे हैं लेकिन कचरा है की कम होने का नाम नहीं ले रहा। क्योंकि पांच दिन का कचरा एक साथ कालोनियों में जमा हो गया है। सफाई कर्मचारी जो कचरा उठाकर ले जाते हैं पीछे फिर ढेर लग जाते हैं। वहीं, रविवार को छुट्टी है। ऐसे में लोगों की दिक्कत भी बढ़ सकती है। क्योंकि छुट्टी के दिन सफाई नहीं होती।