विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:15 PM (IST)

यमुनानगर में पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मनोज शर्मा के रूप में हुई।

हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना।

  2. पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मनोज शर्मा की मौत।

  3. टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर हरनौल कट के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव गार्डन यमुनानगर निवासी 42 वर्षीय मनोज शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर लगने से वह डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया था। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

राजीव गार्डन निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई मनोज शर्मा रेपिडो टैक्सी चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वह दीपावली पर घर आया हुआ था। यहां से गांव खंडवा में बहन के पास जाने के लिए बाइक पर निकला। जब वह पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर हरनौल कट पर पहुंचा। तभी एक चालक महिंद्रा पिकअप लेकर आया। उसने लापरवाही से चलाते हुए मनोज की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसके सिर व मुंह पर चोट लगी। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मनोज के दो बेटे 15 वर्षीय दिव्यांश व 13 वर्षीय युवांश हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।