हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी, सड़क से लेकर पार्कों की सुधरेगी दशा
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी विभिन्न वार्डों (8, 9, 12, 14) में लगभग तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएगा। इन कार्यों ...और पढ़ें

यमुनानगर-जगाधरी में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी (फाइल फोटो)
HighLights
वार्ड 8, 9, 12, 14 में तीन करोड़ के कार्य।
सड़क, नाली, सीवरेज, पार्क, श्मशान घाट का नवीनीकरण।
बुनियादी सुविधाओं में सुधार, जीवन स्तर होगा बेहतर।
जागरण संवाददाता. यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके तहत वार्ड नंबर 8, 9, 12 और 14 में सड़क, नालियों, सीवरेज पाइपलाइन, पार्क और श्मशान घाट के नवीनीकरण सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इन कार्यों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्य पूरे होने से विभिन्न कॉलोनियों के लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। इन कार्यों में सबसे अधिक एक करोड़ रुपये वार्ड नंबर 9 में खर्च किए जाएंगे।इसके तहत लाल द्वारा रोड स्थित वृद्धाश्रम से कीर्ति नगर के आंबेडकर भवन तक एनपी-3 पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
इसके साथ ही वृद्धाश्रम से सौभाग्य रिसार्ट रोड के मोड़ तक आईपीबी सड़क बनाकर चौड़ी की जाएगी। इस कार्य से क्षेत्र में सीवरेज और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। सभी कार्यों के लिए टेंडर काल किए गए हैं।
सड़क व नालियों का होगा निर्माण
वार्ड नंबर 14 की पुरानी हमीदा कॉलोनी में दो अलग-अलग विकास कार्य करवाए जाएंगे। पहले कार्य के तहत नगर निगम लाइब्रेरी से पन्नालाल फैक्टरी तक और गाेड जिम से नुसर के मकान तक सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा।
इस पर 21 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, दूसरे कार्य के तहत मोनू गोदाम से केबी ट्रांसपोर्ट वाया अमर ट्रांसपोर्ट, संजीव चक्की से नाले तक वाया सुभाष बत्रा के मकान तथा हरीश के मकान के साथ लगती गली से टीटू किरयाना होते हुए जरनैल सिंह के मकान तक सड़क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 38 लाख रुपये खर्च होंगे।
विशेष मरम्मत कार्य होंगे
वार्ड नंबर 8 में भी विकास कार्यों के लिए 41 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-मोटी मरम्मत के कार्यों पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा थापर कालोनी पार्क के नवीनीकरण एवं विकास पर 21 लाख रुपये लगाए जाएंगे। पार्क के विकसित होने से आसपास के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
वार्ड नंबर 9 में विभिन्न क्षेत्रों के विशेष मरम्मत कार्यों पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सुंदर विहार कॉलोनी में चावला के मकान से धर्मपाल के मकान तक सड़क और नाली का निर्माण छह लाख रुपये की लागत से करवाया जाएगा।
इसके अलावा वार्ड नंबर 12 के गांव शादीपुर स्थित श्मशान घाट का 16 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से नगर निगम का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं। न केवल सड़कों व नालियों के काम होंगे बल्कि पार्कों का नवीनीकरण भी प्रस्तावित है। हर वार्ड में समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कई वार्डों में विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर काल किए गए हैं। इन कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। -महाबीर प्रसाद, कमिश्नर, नगर निगम।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।