फैक्ट्री के बाहर खड़े मजदूर से मोबाइल छीना
गांव भोगपुर में टाइलों की फैक्ट्री के बाहर खडे उत्तर प्रदेश के बदोही के गांव बदाई सरोहा के अन्नू सिंह से तीन युवकों ने मोबाइल झपट लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : गांव भोगपुर में टाइलों की फैक्ट्री के बाहर खडे उत्तर प्रदेश के बदोही के गांव बदाई सरोहा के अन्नू सिंह से तीन युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने बताया कि शाम करीब साढे सात बजे उसके पास गोल्डी, बबलू व पवन आए। वह उससे बातचीत करने लगे। इतने में आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपितों ने उसका मोबाइल भी झपट लिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें