दादुपुर नलवी नहर पर लोकसभा में काम रोको लाएंगे प्रस्ताव : दुष्यंत चौटाला
जागरण संवाददाता यमुनानगर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस
जागरण संवाददाता यमुनानगर
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो नवंबर माह में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही काम रोक प्रस्ताव लाएंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो वह किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं। इस मांग को पूरा कराने के लिए विस सत्र में आवाज उठाई जाएगी। किसानों के इस संघर्ष में वह किसानों के साथ हैं। जब भी किसानों की उनकी जरूरत होगी तो वह उनके पास हाजिर हो जाएंगे।
उक्त शब्द समाजसेवी एंव अपने पारिवारिक मित्र ओमप्रकाश लाठर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में दुष्यत चौटाला ने कहे । उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 1091 एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई थी, लेकिन उसको लागू करने में सरकारों द्वारा लगाई गई देरी के कारण लागत मूल्य बढ़ गया। इसके लिए किसान दोषी नहीं है। लागत मूल्य में बढ़ोतरी के आधार पर योजना रद करने का औचित्य नहीं बनता। यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को पानी उपलब्ध कराए। इस सरकार ने उल्टा कर दिया है। पहले से ही चल रही नहर को बंद करने का निर्णय ले लिया।ऐसा कर सरकार किसान को मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है। भाजपा किसानों को तोड़ने का काम कर रही है। 15 प्रतिशत ब्याज के साथ मुआवजा वापस मांगा तर्कसंगत नहीं है। इस नहर का निर्माण भू जल स्तर सुधारने के लिए किया गया था।
यमुनानदी में हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता के इशारे पर यमुना में बडे पैमाने पर खनन किया जा रहा है व ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन इस और से आंखे मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनैलों ने एसवाईएल का मुद्धा हो या किसानों के हिस्से को प्लाई फैक्ट्रियों में प्रयोग करने का पमुखता से उठाया है। इस अवसर पर पुर्व युवा इनेलो के प्रदेशाघ्यक्ष गुर¨वद्र तेजली,पुर्व विधायक के पुत्र अंकुर गंभीर ,राज्य युवा प्रधान सुमित राणा,पुर्व विधायक पदम सिहं दहिया,सुप्रीकोर्ट के एडवोकेट सुरेंद्र आहुजा,बार एसोसिएशन के पुर्व जिलाध्यक्ष एडवोंकेट गुरमीत ¨सह ,उघोगपति हरीश गुप्ता एंव सुमित अग्रवाल आदि अनेंको कार्यकर्ता उपस्थित थे