कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : कंवर पाल
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन साई पैलेस में हुआ।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 10:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, देवधर : भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन साई पैलेस में हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवर पाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। यदि पार्टी को मजबूत बनाना है तो कार्यकर्ता को प्रमुखता देनी पड़ेगी। इस मौके पर खिजराबाद मंडल के 14 शक्ति केंद्र और 64 बूथों के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद अब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और भाजपा की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। मौके पर कैलाश चंद शर्मा, विजय सिगला, प्रवीण अग्रवाल बंसी लाल सैनी, गीता राम कश्यप प्रवीण बटार, जगदीश पाल, सरपंच तीहमो, लालचंद यशपाल सरपंच व अन्य उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें