Move to Jagran APP

अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार रहें महिलाएं : सीमा कुशवाहा

गांव चमरौड़ी में आंबेडकर क्रांति मिशन का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा मुख्यातिथि रही। जबकि एसपी कमलदीप गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता आंबेडकर क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलीप कंडारा ने की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 10:41 PM (IST)
अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार रहें महिलाएं : सीमा कुशवाहा
अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार रहें महिलाएं : सीमा कुशवाहा

संवाद सहयोगी, रादौर: गांव चमरौड़ी में आंबेडकर क्रांति मिशन का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा मुख्यातिथि रही। जबकि एसपी कमलदीप गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता आंबेडकर क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलीप कंडारा ने की। कार्यक्रम गांव के निवर्तमान सरपंच जरनैल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। सीमा कुशवाहा व कमलदीप गोयल को आयोजकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

loksabha election banner

सीमा कुशवाहा ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा स्वतंत्रता के लिए कार्य किया जा रहा है। आज महिलाओं को जागरूक होने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता होनी जरूरी है। ला एंड आर्डर जब फेल होता है तो महिलाओं के साथ कई प्रकार की वारदात हो जाती है। महिलाओं की भागीदारी हर जगह पर नहीं होना भी उनके प्रति अत्याचार का एक मुख्य कारण है। किसी भी अन्याय के खिलाफ हम सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। कमलदीप गोयल ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। यह देश को एक सही दिशा दे सकते है। लेकिन उसके लिए जरूरी है युवाओं को देशहित के लिए सोचना और जागरूक होकर कार्य करना। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव लीलू राम भगवाना, जरनैल सिंह सरपंच, रामदास आंबेडकर, राहुल आंबेडकर, सन्नी लोहट, राजन रटौली, कर्णदीप चंडालिया, सुभाष प्रधान, खुशी राम, हुस्न लाल, संदीप चौहान, लवली वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, रविद्र, प्रवीन लोहट मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.