यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पड़ोसन ने दोस्ती कर महिला को फंसाया जाल में, बातों में फंसा युवक से करवाया दुष्कर्म
पड़ोसी महिला ने महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे हवस का शिकार बनवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेएनएन, यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपनी ही सहेली को जाल में फंसा दिया। महिला ने उसे बुलाया और फिर एक युवक से मिलाया। इसके बाद युवक ने महिला को हवस का शिकार बनाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आनंद कालोनी पुराना हमीदा निवासी 22 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान कालोनी में रहने वाली काजल से थी। अप्रैल माह में काजल ने उसे कालोनी के ही युवक अजय शर्मा से मिलाया। एक दिन अजय शर्मा ने काजल के साथ मिलकर उसे एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां गई तो अजय उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के मुताबिक उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की जांच कर रही एएसआइ बलजीत कौर का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की भी तलाश जारी है।
